नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले की 8 पंचायत समितियों में औसतन 14.70% मतदान हुआ। शुरुआती आंकड़ों में मौजमाबाद सबसे आगे रहा, जहां 16.79% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, गोविंदगढ़ में सबसे कम 12.91% वोटिंग दर्ज की गई। इस बीच चौमूं पंचायत समिति के हाड़ौता में बूथ संख्या-36 पर EVM खराब होने से मतदान रुक गया। सूचना मिलने पर निर्वाचन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिले में जिला परिषद के 22 वार्डों और 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार कितनी बढ़ती है और शाम तक कितने प्रतिशत वोटिंग होती है।मौजमाबाद में स...