नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा जोन स्थित 200 फीट रोड पर सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस के रिसाव से दम घुटने के कारण दो मजदूर अचेत हो गए, जिन्हें तत्काल कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सीवरेज टैंक की सफाई के लिए मजदूरों को ठेकेदार द्वारा टैंक के अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में जमा जहरीली गैस के संपर्क में आने से दोनों मजदूरों की हालत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोप घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि सीवरेज सफाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई। सुरक्षा उपकरणों के बिना ही मजदूरों को टैंक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.