नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के बाद उसकी आपराधिक जिंदगी और राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी चर्चा में है। जिस विजय के खिलाफ दो हत्या समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज थे, वह गांव की सरकार में शामिल होने का सपना देख रहा था। उसने खेजड़ावास ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसके लिए इलाके में पोस्टर लगवाकर अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि, उसकी आपराधिक छवि और पुराने मुकदमों के चलते गांव के लोगों ने उसे चुनाव मैदान में उतरने नहीं दिया। विजय की हत्या के बाद अब उसके चुनाव लड़ने की तैयारी का मामला भी सामने आया है। एक तरफ वह प्रॉपर्टी कारोबार में सक्रिय था और इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ पंचायत चुनाव के जरिए गांव की राजनीति में अपनी जगह बनाना चाहता था। लेकिन उसकी ...