जयपुर में वोटिंग के बीच घिरीं डिप्टी CM दीया कुमारी; बूथ के बाहर लगे UGC रोलबैक के नारे
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- जयपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग के बीच डिप्टी CM दीया कुमारी से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनके सामने 'UGC रोलबैक' के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने मतदान के बीच राजस्थान की सियासत को गरमा दिया है। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार, 11 सितंबर को मतदान हो रहा है। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच जयपुर से सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में डिप्टी CM दीया कुमारी कार से जाती हुई नजर आ रही हैं और उनके आसपास नारेबाजी होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह नारे UGC के नए नियमों के विरोध में लगाए गए।दीया कुमारी के सामने 'UGC रोलबैक' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.