जयपुर में लैंडिंग करते-करते फिर उड़ गया इंडिगो का प्लेन, 17 मिनट तक लगाता रहा चक्कर
जयपुर, नवम्बर 7 -- मध्य प्रदेश के इंदौर से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान में शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार 70 से ज्यादा यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दीं। विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने ही वाला था। उसके पहिए रनवे को छू भी चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर पायलट ने लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा आसमान में उठा लिया। इसके बाद विमान करीब 17 मिनट तक जयपुर एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। आखिरकार दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट E-7136 इंदौर और जयपुर के बीच संचालित होती है। शुक्रवार को यह विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 11:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। विमान के दोपहर 1:15 बजे जयपुर पहुंचने का समय निर्धारित था। एटीआर-72-600 श्रेणी के इस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.