जयपुर में रोडवेज बस ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर,1 की मौत; बस के 13 चालान पेंडिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- जयपुर में बुधवार दोपहर एक बेकाबू रोडवेज बस ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सीकर रोड पर खेतान चौराहे के पास बस ने दो कार, एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर अपने बेटे के साथ जा रही 49 वर्षीय तुलसी देवी की मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरी तुलसी देवी के ऊपर से कार का पहिया गुजर गया। हादसे में उनका बेटा भी घायल हो गया। वहीं, स्कूटी सवार महेश चौधरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने बस ड्राइवर राकेश कुमार (30), निवासी श्रीमाधोपुर को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों पर मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।कार को पीछे से मारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.