जयपुर में रातभर बरसात; आज कोटा, बारां और झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट, जैसलमेर छोड़ पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट
जयपुर, जुलाई 3 -- राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी। गुरुवार को प्रदेश में मानसून के प्रवेश के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। पहले ही दिन मानसून पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में रातभर बारिश का दौर चलता रहा।आज भी बारिश का अलर्ट, दो सप्ताह तक बरसेंगे बादल मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। अगले दो सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में करीब चार डिग्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.