जयपुर में युवक की मौत पर टोंक रोड पर परिजनों ने लगाया जाम, थाने में घुसे वकील
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- जयपुर में होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। शुक्रवार को मृतक के परिजन और वकील बजाज नगर थाने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर पहले थाने के बाहर धरना दिया गया। इसके बाद नाराज वकील थाने के अंदर पहुंच गए और हंगामा किया। मामला यहीं नहीं रुका। प्रदर्शनकारी बाद में टोंक रोड पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, एंबुलेंस को प्रदर्शनकारियों ने रास्ता दिया। मृतक प्रेमप्रकाश खींची की पत्नी रीया खींची, उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं शुक्रवार दोपहर बजाज नगर थाने पहुंचीं। महिलाएं थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। परिजन युवक की मौत को हत्या बता रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.