नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- जयपुर में महिलाओं से अभद्रता के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ राज से पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक बड़े अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया यह युवक अब शहर में सक्रिय हथियार सप्लाई गिरोह का अहम कड़ी निकला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑटोमैटिक पिस्टल समेत तीन हथियार बरामद किए हैं, जिससे राजधानी में अवैध हथियारों की सप्लाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल लंबे समय से जयपुर के विभिन्न आपराधिक गिरोहों और बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवा रहा था। जांच में सामने आया है कि वह अब तक दर्जनभर से अधिक हथियार सप्लाई कर चुका है। इन हथियारों में पिस्टल और देशी कट्टे शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल शहर में वारदातों के लिए किया जाना था। पुलिस को आशंका है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.