जयपुर में बुजुर्ग पिता को बेटे ने थप्पड़ जड़े,घूंसे और लात मारकर घसीटा - VIDEO
जयपुर, जून 26 -- जयपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 67 वर्षीय बुजुर्ग पिता के साथ उनके ही बेटे ने इतनी बेरहमी से मारपीट की कि पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।वीडियो में कैद हुई हैवानियत घटना जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र स्थित चंदलाई की मारुति कॉलोनी की है। वीडियो में आरोपी बेटा अपने बुजुर्ग पिता आनंदी लाल उच्चेनिया को लगातार थप्पड़, घूंसे और लात मारता दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान जब बुजुर्ग सीढ़ियों पर गिर पड़े, तब भी आरोपी नहीं रुका और उन्हें हाथ पकड़कर घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गया। यह भी पढ़ें- कोटा में दौड़ेंगी ई-बसें? जुलाई से बदलेगा सफर, गांव से एयरपोर्ट तक सुविधा परिवार सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.