नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की मतगणना जारी है। अब तक बीजेपी ने 57 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 40 वार्डों में विजयी रही है। वहीं 11 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वार्ड 25 और 47 में EVM मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतगणना फिलहाल रोक दी गई है। इसके अलावा वार्ड 34 और 72 के परिणाम भी फिलहाल होल्ड पर रखे गए हैं। वार्ड 112 से बीजेपी के सुनील कोठारी ने जीत दर्ज की है। कोठारी की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें जयपुर नगर निगम में मेयर पद के दावेदारों में प्रमुख नाम माना जा रहा है। वार्ड 71 से कांग्रेस प्रत्याशी फाइज हसन ने जीत हासिल की है। खास बात यह है कि फाइज हसन की उम्र महज 21 साल है। इस जीत के साथ जयपुर नगर निगम में जेन-जी की एंट्री हुई है। इस वार्ड ...