जयपुर में बीच सड़क युवक की चाकू मारकर हत्या
जयपुर, अगस्त 25 -- जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में सोमवार देर रात राजीनामे के लिए हुई बैठक खूनी विवाद में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी हो गई। हमले में 22 वर्षीय शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया। शाकिर के घर में 10 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि परिवार में मातम पसर गया। पुलिस के अनुसार, वारदात सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे मंदिर मोड़ के पास हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। वारदात से एक दिन पहले भी शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोमवार रात दोनों पक्षों को विवाद खत्म करने और राजीनामा करने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने चाकू से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.