जयपुर में बारिश से 10 फीट गहरे गड्ढों में समाईं सड़कें, कार धंसी
जयपुर, जुलाई 6 -- राजधानी जयपुर में हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों की मजबूती पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ घंटों की करीब 2 इंच बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें धंस गईं और 8 से 10 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए। सबसे हैरान करने वाली घटना गोपालपुरा बाइपास पर सामने आई, जहां सड़क धंसते ही एक इनोवा कार गड्ढे में जा गिरी। वहीं मानसरोवर इलाके में सड़क का करीब 20 फीट चौड़ा हिस्सा जमीन में समा गया। हालात ऐसे बने कि पुलिस को रात में ही रास्ते बंद करने पड़े और सुबह तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।मानसरोवर में सड़क का 20 फीट हिस्सा धंसा, दो जगह बने बड़े गड्ढे बारिश के बाद सबसे ज्यादा नुकसान मानसरोवर क्षेत्र में देखने को मिला। शिप्रापथ से गुर्जर की थड़ी और शांति नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर द्रव्यवती नदी के किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क धंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.