जयपुर में फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12.09 करोड़ की साइबर ठगी
जयपुर, अगस्त 25 -- फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट पर निवेश कराकर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के नेटवर्क में राजस्थान पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस मामले में भोपाल निवासी विशाल शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से साइबर वेस्ट दिल्ली के एक मामले में तिहाड़ जेल में न्यायिक अभिरक्षा में था। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे जयपुर लाकर गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी वेबसाइट के जरिए परिवादी से कुल 12 करोड़ 9 लाख 65 हजार 512 रुपये की ठगी की गई। ठगों ने पहले निवेश पर बड़ा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और बाद में पैसे निकालने के नाम पर अलग-अलग शुल्क वसूलते रहे।WhatsApp पर आया था फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.