नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 25 साल के पोते ने कथित तौर पर अपनी दादी का चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी घर के आसपास ही घूमता रहा। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी वह घर में मौजूद था। पुलिस ने आरोपी पोते पुलकित को डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। घटना के वक्त घर में पुलकित और उसकी दादी विमला देवी ही मौजूद थीं।पिता घर पहुंचे तो सामने था खौफनाक मंजर पुलिस के अनुसार, पुलकित के पिता प्रदीप शर्मा स्कूल में पढ़ाकर मंगलवार को अपने घर लौटे थे। घर के अंदर पहुंचते ही उनकी नजर बेड पर पड़ी। वहां उनकी मां विमला देवी खून से लथपथ पड़ी थीं। प्रदीप ने देखा कि बेटे के हाथ और कपड़े भ...