नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- जयपुर में तेज रफ्तार थार ने पहले एंडेवर को टक्कर मारी और फिर ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटता चला गया। हादसा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे तिराहे पर 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे हुआ। अब बुधवार को इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में क्षतिग्रस्त एंडेवर कार पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय एंडेवर को अशोक चांदना का भतीजा चला रहा था। वहीं, थार में कुछ युवतियां सवार थीं। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग मौके पर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।पहले एंडेवर से टकराई थार, फिर ई-रिक्शा पर पलटी सीसीटीवी फुटेज म...