नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- जयपुर जिले के चाकसू थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक दिल दहला देने वाली वारदात में बदल गया। शुक्रवार देर रात स्वामी का बास गांव में आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी।जान बचाने को भागी पत्नी, गेट पर तोड़ा दम पुलिस के मुताबिक, हमला होने के बाद महिला ने अपनी जान बचाने के लिए कमरे से बाहर भागने की कोशिश की। घर की दीवारों और फर्श पर खून के निशान इस संघर्ष की गवाही देते हैं। गंभीर रूप से घायल सुनीता गेट तक पहुंची, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद खुद पर किया हमला, नहीं गई जान पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति रामवतार ने खुद के गले पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या...