जयपुर, मार्च 16 -- जयपुर शहर के बगरू थाना इलाके में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। झगड़े के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए आरोपी ने अनजान बनने का नाटक किया और पत्नी की लाश देखकर सिर पटक-पटक कर रोने लगा। हालांकि पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे उसकी कहानी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और आखिरकार उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच बगरू थाना पुलिस कर रही है।मजदूरी करने वाले दंपती के बीच हुआ था विवाद बगरू थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा के मुताबिक मृतका सुशीला देवी (26) बिहार के चंपारण की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी रविन्द्र मुखिया (27) से हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.