जयपुर में पंच-सरपंच चुनाव में लाठी-डंडे चले, नागौर में सेहरा पहनकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के पहले चरण में शनिवार को कई रंग देखने को मिले। कहीं मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए तो कहीं फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। जयपुर के मौजमाबाद में वार्ड पंच की सीट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। वहीं, नागौर में एक दूल्हा सेहरा पहनकर मतदान केंद्र पहुंचा और वोट डालने के बाद उसकी बारात रवाना हुई। दूसरी ओर, राजसमंद में 102 साल की बुजुर्ग महिला भी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की संभावना है।जयपुर के मौजमाबाद में वार्ड पंच की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.