जयपुर में नौकरी जाने का सदमा नहीं झेल पाया नर्सिंगकर्मी, प्रदर्शन से लौटकर खाया जहर
नई दिल्ली, जून 12 -- राजधानी जयपुर में संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को हटाए जाने के विवाद के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। नौकरी से हटाए गए एक नर्सिंगकर्मी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शुक्रवार सुबह अपने साथियों के साथ एसएमएस मेडिकल कॉलेज में चल रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुआ था। प्रदर्शन के कुछ समय बाद वह अपने कमरे पर लौट गया, जहां उसने यह कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक खारवाल (25) के रूप में हुई है। वह महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में नर्सिंगकर्मी के तौर पर कार्यरत था। हाल ही में सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया था। इसके विरोध में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.