नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- गुलाबी नगरी के जयसिंहपुरा खोर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता को भी उजागर कर दिया है। यहां एक फल-सब्जी विक्रेता को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया गया क्योंकि उसने ग्राहक से नींबू के पैसे मांग लिए। मामूली से विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।मामूली बात से शुरू हुआ विवाद, हिंसा में बदला घटना 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पप्पू लाल सैनी, जो 2 नंबर बस स्टैंड के पास फल-सब्जी की दुकान चलाते हैं, रोज की तरह दुकान समेटने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुंड रोड निवासी मोहित शर्मा वहां नींबू खरीदने पहुंचा। जब वह नींबू लेकर जाने लगा, तो दुकानदा...