जयपुर, जून 29 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का काम कर रहे थे। दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए।मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- खराब बस के पास खड़े थे लोग, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; जयपुर हाईवे पर 3 की मौतराहत और बचाव अभियान चला हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान...