नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजधानी जयपुर के भट्टाबस्ती थाना इलाके में रविवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बैठने की जगह को लेकर हुए झगड़े में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।बैठने की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद भट्टाबस्ती थाना अधिकारी दीपक त्यागी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे भौमियां बस्ती में हुई। यहां रहने वाले आदिल (17) पर उसी इलाके के अरबाज और समीर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात वाली जगह पर बैठने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आदिल पर चाकू से हमला कर दिया। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.