नई दिल्ली, मार्च 6 -- जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना में करीब 15 युवक मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी 15 युवकों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी पानीपेच निवासी कन्या (18) ने बताया कि वे मस्जिद में बैठे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। उस समय मस्जिद में काफी लोग नमाज पढ़ रहे थे। हादसे में उसे पीठ और कमर में चोट आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.