नई दिल्ली, मार्च 6 -- जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस मस्जिद में शुक्रवार दोपहर नमाज के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मस्जिद की बालकनी की दीवार अचानक गिरने से 19 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों को सबसे पहले कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। हादसे के समय मस्जिद में करीब 1000 लोग नमाज अदा कर रहे थे।बालकनी की दीवार गिरने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। नमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.