जयपुर, अगस्त 12 -- राजधानी जयपुर में बुधवार शाम एक कैदी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात करणी विहार थाना इलाके के धावास स्थित जानकी विहार में हुई। यहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सांगानेर ओपन जेल के कैदी मोहन कुमावत (40) पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली लगने से मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश पुलिस के अनुसार, मोहन कुमावत बुधवार शाम करीब 5 बजे जेल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान धावास के जानकी विहार इलाके में बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहु...