जयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर, अगस्त 22 -- जयपुर जिले के फागी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में सत्यनारायण (65), उनकी पत्नी मनमौज (60) और उनकी दो बहुओं अमृता देवी (35) व शिमला देवी (23) की मौत हो गई। वहीं सत्यनारायण का बेटा बद्रीनारायण घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसा फागी-माधोराजपुरा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 7.45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग खेत में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बद्रीनारायण उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.