नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- राजधानी जयपुर में निजी अस्पतालों के डॉक्टर मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। यह विरोध प्रदर्शन निविक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान के आह्वान पर प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रखी गईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर देखने को मिला।अस्पतालों में पसरा सन्नाटा, ओपीडी सेवाएं ठप सुबह से ही जयपुर के अधिकांश निजी अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहा। डॉक्टर अस्पताल तो पहुंचे, लेकिन ओपीडी कक्षों में नहीं बैठे और नए मरीजों का उपचार नहीं किया। कई अस्पतालों में नोटिस चिपकाकर मरीजों को सेवाएं बंद होने की जानकारी दी गई। हालांकि पहले से भर्ती (आईपीडी) मरीजों का इलाज जारी रखा गया, ताकि गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.