जयपुर में ठगों ने पूर्व जिला जज से की ठगी; 8 दिन में 2.50 करोड़ उड़ाए
जयपुर, अगस्त 13 -- जयपुर में साइबर ठगों ने कानून और जांच एजेंसियों का डर दिखाकर 90 साल के पूर्व जिला जज को ऐसा जाल में फंसाया कि उन्होंने आठ दिन में 2 करोड़ 50 लाख 51 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने खुद को मुंबई CBI अधिकारी और RBI मैनेजर बताया और पूर्व जज को करीब 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा गया और परिवार से संपर्क नहीं करने की हिदायत दी गई। ठगी का यह सिलसिला 3 से 10 अगस्त के बीच चला। रकम ट्रांसफर होने के बाद ठगों की नजर पूर्व जज की PPF राशि पर पड़ी। वे उसे भी अपने बताए खाते में ट्रांसफर कराने वाले थे, लेकिन SBI बैंक मैनेजर की सतर्कता से यह बड़ा ट्रांजैक्शन रुक गया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और बुधवार शाम ज्योति नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई।वर्दी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.