जयपुर में ट्रेलर ने पूरे परिवार को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मां के पैर कटे
जयपुर, जुलाई 7 -- राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा एक गरीब परिवार कुछ ही सेकंड में उजड़ गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता और उसके तीन मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के दोनों पैर कट गए हैं और उसका इलाज एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। यह भयावह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:46 बजे श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास स्थित कमला नेहरू नगर में हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर जो दृश्य था, उसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी। तीनों बच्चों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। एक बच्चे का शव दो हिस्सों में बंट गया, जबकि सभी शव नाले में जा गिरे। नाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.