जयपुर में टीसी कटने से नाराज 12वीं का छात्र अजमेरी गेट पर चढ़ा, कूदने की धमकी दी
जयपुर, अगस्त 19 -- जयपुर में स्कूल से टीसी काटे जाने से नाराज 12वीं कक्षा का एक छात्र बुधवार सुबह अजमेरी गेट पर चढ़ गया। करीब 20 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर छात्र ने नीचे कूदने की धमकी दी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक छात्र से बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। छात्र अपने साथ मिर्च स्प्रे भी लेकर पहुंचा था। पुलिस ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामला जालूपुरा थाना इलाके का है।सुबह अजमेरी गेट पर चढ़ा छात्र, लोगों की भीड़ जुटी जानकारी के अनुसार, चित्रकूट इलाके में रहने वाला 12वीं कक्षा का छात्र बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अजमेरी गेट पर पहुंचा। देखते ही देखते वह गेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.