नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- जयपुर के जामडोली में बुधवार रात बदमाशों ने सरेराह जमकर तांडव मचाया। शोरूम बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे ज्वेलर भाइयों को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। पहले फायरिंग की और फिर लाठी-सरियों से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने ज्वेलरी से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर भाइयों को बेरहमी से पीटा और गहनों के छोटे बॉक्स व सोने की चेन छीनकर भागने लगे। इसी दौरान दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला सीमा गुप्ता (32) उन्हें बचाने दौड़ी। महिला ने बदमाशों को पत्थर लेकर खदेड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके पैर में भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वारदात में दोनों ज्वेलर भाइयों और महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए एसएमएस अस्प...