जयपुर, अगस्त 7 -- जेल की सलाखों के पीछे सजा काटने के बाद भी तीन शातिर अपराधियों ने सबक नहीं लिया। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने फिर चोरी की दुनिया में कदम रख दिया और हैरानी की बात यह रही कि इस बार उन्होंने अपराध के लिए उसी जगह को चुना, जहां कभी वे खुद कैदी रह चुके थे। जयपुर सेंट्रल जेल के बाहर मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की रैकी कर उनके बैग और कीमती सामान चोरी करना इनका नया तरीका बन गया। लेकिन यह खेल ज्यादा दिन नहीं चला। लालकोठी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले जेल परिसर के बाहर आने-जाने वालों पर नजर रखते थे। वे यह देखते थे कि कौन व्यक्ति अपने बैग या सामान को लापरवाही से रख रहा है। जैसे ही मौका मिलता, आरोपी बैग उठाकर भीड़ में गायब हो जाते। चोरी के बाद ...