जयपुर, अगस्त 13 -- राजस्थान में जिला प्रमुखों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को जयपुर में विवाद हो गया। हर संभाग से एक महिला को जिला प्रमुख बनाने के लिए आरक्षण निर्धारित किए जाने के नियम पर सवाल उठने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। हंगामे के बाद अधिकारी अब पंचायतराज एक्ट और संबंधित नियमों की जांच कर रहे हैं। लॉटरी प्रक्रिया में मौजूद कुछ लोगों ने अधिकारियों से सवाल किया कि हर संभाग से एक महिला जिला प्रमुख बनाने के लिए आरक्षण किस प्रावधान के तहत तय किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर लॉटरी में बैठे अधिकारी और वहां मौजूद लोगों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ने के बाद मौके पर हंगामा हुआ और प्रक्रिया रोक दी गई।पंचायतराज एक्ट की किताब खंगाल रहे अधिकारी विवाद के बाद अधिकारी अब पंचायतराज एक्ट में महिला आरक्षण...