जयपुर में जालौन के खिलाड़ियों जीते पदक
उरई, मई 22 -- माधोगढ़, संवाददाता। राजस्थान के जयपुर में आयोजित विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जालौन जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में जनपद से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ऊमरी स्थित स्वर्गीय श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने विशेष उपलब्धि हासिल की। अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पार्थ द्विवेदी पुत्र श्रीनिवास द्विवेदी ने 12.7 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं समीर सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह ने इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। समीर ने इस प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।खिलाड़ियों यह भी पढ़ें- मथुरा चैंपियनशिप में हापुड़ के चार एथलीट ने जीते पदक की इस सफलता के पीछे कोच राहुल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.