जयपुर, जुलाई 6 -- राजधानी जयपुर में जमीन खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। सरकार ने जमीनों की डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरों में एक बार फिर बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जयपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित डीएलसी कमेटी की बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार कई इलाकों में 5 से 40 फीसदी तक डीएलसी दरें बढ़ाने के प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है, जबकि कुछ चुनिंदा कॉलोनियों में 49 फीसदी तक बढ़ोतरी की सिफारिश भी की गई है।रजिस्ट्री पर बढ़ेगा खर्च, खरीदारों की जेब पर असर डीएलसी दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री पर पड़ता है। रजिस्ट्री शुल्क और स्टांप ड्यूटी डीएलसी दरों के आधार पर तय की जाती ...