जयपुर में जनगणना का पहला चरण पूरा, जानिए कितनी आबादी बढ़ी; कैसे बदल गया जयपुर का नक्शा
नई दिल्ली, जून 15 -- राजधानी जयपुर में जनगणना का पहला चरण पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। सामने आए आंकड़े केवल आबादी में बढ़ोतरी की कहानी नहीं बताते, बल्कि शहर के तेजी से फैलते भूगोल, रियल एस्टेट निवेश और बदलती जीवनशैली की भी तस्वीर पेश करते हैं। जनगणना के अनुसार जयपुर की आबादी अब बढ़कर करीब 47.87 लाख हो गई है। वर्ष 2011 में यह संख्या करीब 36 लाख थी। यानी 15 वर्षों में शहर की आबादी में लगभग 11.87 लाख लोगों की वृद्धि हुई है। वहीं मकानों की संख्या 2011 के 5.43 लाख से बढ़कर 15.79 लाख पहुंच गई है। इस अवधि में मकानों की संख्या में 191 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि आबादी में वृद्धि केवल 33 प्रतिशत रही। शहरी विकास विशेषज्ञों का मानना है कि बीते डेढ़ दशक में जयपुर के भीतर एक नया शहर बस गया है। शहर का विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.