जयपुर में छठ महापर्व की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- जयपुर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की रंगत रविवार को सांगानेर के मदरामपुरा पोल फैक्ट्री क्षेत्र में देखने को मिली। शाम ढलते ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी। सिर पर पूजा की टोकरी, उसमें सजे फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री लेकर पहुंचे व्रतियों के बीच छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे। आस्था और भक्ति के इस माहौल में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मदरामपुरा पोल फैक्ट्री क्षेत्र में छठ पूजा विकास समिति की ओर से 15 नवंबर को शाम 5 बजे से छठ महापर्व का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्रती महिलाएं और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.