जयपुर, मार्च 30 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विदेशी फोटोग्राफर का फोटोशूट इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का विषय बन गया है। रूस की फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा (Julia Buruleva) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक असली हाथी को चमकीले गुलाबी रंग से रंगकर फोटोशूट करते हुए दिखाया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे पशुओं के साथ अनुचित व्यवहार करार दिया।हाथी को गुलाबी रंगने पर मचा बवाल वीडियो में एक मॉडल को जयपुर की पारंपरिक वास्तुकला के बीच गुलाबी रंग से रंगे हाथी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। जूलिया ने अपने पोस्ट में बताया कि वह कई हफ्तों तक जयपुर में रहीं और यहां की संस्कृति को समझने के बाद उन्होंने इस कॉन्सेप्ट को तैयार किया। उन्होंने लिखा कि राजस्थान में हाथी ...