जयपुर, जून 28 -- जयपुर की सड़कों पर मोमोज बेचकर परिवार का पेट पालने वाली 27 साल की रेशु गुप्ता की जिंदगी एक पल में बदल गई। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए सड़क खाली कराने की कार्रवाई के दौरान हुई एक कथित लापरवाही ने उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया। घटना के कई दिन बाद जब मामला लगातार सुर्खियों में रहा तो राज्य सरकार हरकत में आई। अब सरकार ने रेशु के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के पुनर्वास के लिए डेयरी बूथ उपलब्ध कराने का फैसला किया है। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। घटना 19 जून की शाम करीब पौने सात बजे जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र स्थित जगतपुरा के महल रोड की है। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला था, इसलिए पुलिस सड़क किनारे लगे ठेले हटवा रही थी। इसी दौरान रेशु गुप्ता अपने मोमोज की...