जयपुर, मार्च 23 -- राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे दिन की शुरुआत ठंडी और सुहावनी रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।सुबह से बदला मौसम, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई राहत सुबह करीब 6 बजे के बाद से ही जयपुर के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। हवा की रफ्तार बढ़ने से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को मार्च की तपती गर्मी से राहत मिली। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार भी कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई।गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने का भी खतरा मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में हो रही यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.