जयपुर में कार के अंदर मिली डॉक्टर की लाश; मुंह से झाग निकलता देख लोगों ने तोड़ा शीशा
जयपुर, जून 30 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने चिकित्सा जगत के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के 37 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा अपनी कार के अंदर मृत अवस्था में मिले।सुबह से एक ही जगह खड़ी कार पर लोगों को हुआ शक घटना जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्रंटियर कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार डॉ. संदीप कुमार शर्मा सोमवार सुबह अपनी कार से यहां पहुंचे थे। इसके बाद उनकी कार एक मकान के बाहर खड़ी रही। सुबह से लेकर दोपहर तक जब वाहन अपनी जगह से नहीं हटा और अंदर बैठे व्यक्ति की कोई हलचल दिखाई नहीं दी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने पास जाकर कार के शीशे से अंदर देखा तो चालक सीट पर डॉक्टर अचेत अवस्था में पड़े मिले। यह भी पढ़ें- जयपुर में 5.50 ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.