जयपुर, अगस्त 10 -- जयपुर में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर परिवार के सदस्यों के शरीर से निकले मांस के टुकड़े तक बिखर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा और इस दौरान करीब छह अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। हादसा रविवार रात करीब 12:30 बजे सांगानेर स्टेडियम के पास हुआ। मृतकों की पहचान भरतपुर निवासी और वर्तमान में दुर्गापुरा, जयपुर में रहने वाले विष्णु (35) और उनकी तीन साल की बेटी श्रृष्टी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।सांगा...