जयपुर, अगस्त 25 -- जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से पार्षद पद के लिए टिकट के दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक पार्टी को 1350 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के मुताबिक, 26 अगस्त तक टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। इसके बाद पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने प्रोफेशनल कंपनी की मदद ली है। कंपनी की ओर से संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर भी टिकट के दावेदारों के नामों की समीक्षा करेंगे। पार्टी का दावा है कि टिकट वितरण में जीत की संभावना के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियत...