जयपुर में कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
जयपुर, अगस्त 10 -- जयपुर में सोमवार को कांग्रेस की 'हिसाब मांगो रैली' के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। नगर निगम मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। धक्का-मुक्की के दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता घायल होकर बेहोश हो गई। कांग्रेस की यह रैली नेहरू पैलेस, टोंक रोड से शुरू हुई थी। प्रदेश कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकले थे। कांग्रेस ने जयपुर नगर निगम की कार्यशैली और शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.