छपरा, अगस्त 18 -- दोस्तों पर चोरी का इल्जाम लगा कर मारपीट का आरोप मांझी। प्रखंड के मेंहदीगंज गांव निवासी एक युवक पिछले करीब एक महीने से राजस्थान के जयपुर में लापता है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ कमाने गए चार दोस्तों ने चोरी का इल्जाम लगाकर उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है।

मामले की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चौधरी का बेटा दीपक चौधरी जून महीने में 4 दोस्तों के साथ जयपुर कमाने गया था। वह वहां बिजली मिस्त्री का काम करता था। परिजनों से उसकी आखिरी बार बात 25 जुलाई को हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और वह अपने किराए के कमरे से भी लापता है।

पत्नी का आरोप चोरी का इल्जाम लगाकर पीटने का आरोप पीड़ित की पत्नी राधिका देवी ने मांझी थाने में आवेदन देने के बाद बताया कि दीपक के साथ गए दोस्तों ने उस पर 2 हजार...