जयपुर में एक घर में बिछ गईं तीन लाशें, मां-बहन की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड
जयपुर, नवम्बर 27 -- जयपुर शहर के एक मकान का बंद दरवाजा खुला तो अंदर का मंजर देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। घर के भीतर तीन जिंदगी खत्म हो चुकी थीं। एक कमरे में मां और बेटी के शव पड़े थे, जबकि बेटे का शव फंदे से लटका मिला। बाहर से सब कुछ सामान्य दिखने वाले इस घर की चारदीवारी के पीछे ऐसा खूनी घटनाक्रम हुआ कि पूरा परिवार ही उजड़ गया। मामला जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके के रामनगर का है। यहां एक बंद मकान में मां, बेटी और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सरोज, उनकी बेटी शिवांगी और बेटे लकी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि लकी ने पहले अपनी मां और बहन की हत्या की। इसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट और मोबाइल में दर्ज जानकारी से इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ।घर में अक्सर होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.