जयपुर में इबोला जैसी बीमारी के लक्षणों से हड़कंप, युगांडा की लड़की आइसोलेशन में भर्ती
जयपुर, जून 5 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में इबोला वायरस जैसी बीमारी के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। युगांडा की 19 वर्षीय एक लड़की को शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लड़की शुक्रवार को शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट के जरिए पर्यटक के रूप में जयपुर पहुंची थी। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम को उसमें इबोला जैसे कुछ लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद उसे तुरंत राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) अस्पताल भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने युवती को क्रिटिकल केयर ब्लॉक के आइसोलेशन वार्ड में रखा है। आरयूएचएस के प्रिंसिपल डॉ. मोनीश ग्रोवर ने बताया कि मरीज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.