जयपुर में आज रात 12 बजे से इंटरनेट बंद; क्या वजह? एक गलती पड़ेगी भारी
जयपुर, जून 7 -- जयपुर शहर समेत उत्तर और पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रविवार को जिला प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो जयपुर विकास प्राधिकरण यानी JDA की ओर से जगतपुरा में सड़क पर आ रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया जाना है। प्रस्तावित अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शांति पूर्वक संपन्न हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया गया है।एतिहात के तौर पर लिया फैसला संभागीय आयुक्त जयपुर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जगतपुरा में सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुचारू रूप से चल सके इसके लिए एतिहात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। यह भी पढ़ें- गहलोत और पायलट का विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.