नई दिल्ली, जून 9 -- राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने गोदाम संचालकों और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 11 बजे खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के आयशा नगर तलाई इलाके में स्थित एक पटाखा गोदाम में लगी। विस्फोटक सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आए कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग आग में झुलसने के बाद सड़क प...